ग्वालियर। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें थार जीप में सवार कुछ युवक हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में काले रंग की थार की छत पर एक युवक बैठा दिख रहा है, जबकि उसके तीन साथी कार के दरवाजे पर एक हाथ छोड़कर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, थार के पीछे चल रही स्कॉर्पियो की छत पर भी एक युवक गले में माला डाले बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में थार जीप की ड्राइवर सीट पर बैठा युवक भी स्टेयरिंग छोड़कर जीप चलाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद सभी युवक शोर मचाते हुए हाईवे पर तेज रफ्तार से थार को दौड़ाते हुए निकल गए। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। मामले को लेकर अब तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
युवकों ने हाईवे पर किया स्टंट
जानकारी के मुताबिक, वीडियो झांसी रोड बाईपास स्थित कॉलेज के गेट के सामने यह वीडियो बनाया गया, जिसमें एक युवक अपने तीन दोस्तों के साथ थार जीप पर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक युवक जीप की छत पर बैठा है, जिसने ब्लैक जींस और कॉफी कलर की शर्ट पहन रखी है। वहीं उसके तीन दोस्त ब्लू-ब्लैक जींस और व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं, जो हाईवे पर चलती जीप के गेट और छत से लटके हुए हैं। इनके पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो पर भी एक युवक गले में मालाएं डाले उसकी छत पर बैठा दिखाई देता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें दिखाई देने वाले युवकों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
0000

