jhankar
ब्रेकिंग
डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...

ग्वालियर : 72 घंटे में ही टूट गई सड़क, अमित शाह के दौरे के लिए बनी थी

ग्वालियर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केंद्रीय गृह मंत्री के लिए बनाई गई सड़क महज 72 घंटे में उखड़ गई। जिसके बाद अब निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सूर्य नमस्कार तिराहा से आकाशवाणी तक बनी सड़क का है। दरअसल, 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के ग्वालियर दौरे पर थे। जिसकी वजह से इस सड़क को जल्दबाजी में बनाई गई थी। लेकिन अब घटिया निर्माण सामग्री और खराब क्वालिटी की वजह से सड़क सिर्फ तीन दिन में ही उखड़ने लगी। मामला सामने आने के बाद अब निगम आयुक्त ने जांच का आदेश दिया है।

बताया जा रहा है कि रोड में आधा फिट तक के गड्ढे थे, जब सड़क बन रही थी तो लोगों को लग रहा था कि अब सड़क का निर्माण हो रहा है और गड्ढे से निजात मिलेगी। लेकिन 3 दिन में ही सड़क उखड़ गई।