हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र में हाल ही में पदस्थ किए गए नवागत थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदोरिया से आज मकड़ाई समाचार ने शिष्टाचार भेंट की। इस विशेष चर्चा में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसमस्याएं, तथा पुलिस-जन संवाद जैसे विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस आमजन के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में निम्न बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्य होगा। रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।
अवैध धंधे अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।शिकायतों का त्वरित समाधान और युवाओं को अपराध से दूर रखने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया गया।
जिनमें अवैध व्यापार, यातायात अव्यवस्था और अतिक्रमण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।चर्चा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। अंत में थाना प्रभारी ने मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस और मीडिया के बीच संवाद बना रहेगा ताकि समाज में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।

