jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

हंडिया के वेतपुरे में कीचड़ से रहवासी परेशान, पंचायत नहीं दे रही ध्यान

हंडिया। हंडिया तहसील मुख्यालय के वेतपुरा मोहल्ला कीचड़ से लथपथ हैं। लगातार हो रही बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण रहवासियों के घरो के सामने की जगह कीचड़ में तब्दील हो गयी है। इस कारण स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

- Install Android App -

स्थानीय रहवासी शाकिर खां, सेख गब्बर और अतीक पठान ने कहा कि हर बार शिकायत करने के बावजूद पंचायत कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।बारिश होते ही सड़कों पर पानी भरा जाता है जिससे गंदगी फैलती है। बच्चे स्कूल जाते समय खूब दीक्कत हो रही है, बुजुर्ग तथा महिलाएं फिसल कर गिर रहे हैं।

लोगों ने कहा कि मोहल्ले में जल निकासी की सुविधा पूरी तरह फेल है। मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। पंचायत द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जाता है लेकिन पंचायत उचित व्यवस्था नहीं कर रही है। स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि तुरंत नालियों की सफाई की जाए,कीचड़ हटाने के लिए जेसीबी की व्यवस्था हो। और मोहल्ले के चौक को पक्का किया जाए।