jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

हंडिया : शराब के नशे में धुत राजस्व निरीक्षक ने हेयर सैलून संचालक को धमकाया, बोले तू अतिक्रमण में बैठा है। हजामत फ्री में बनाना पड़ेगा। वीडीओ वायरल

हंडिया : शराब के नशे में धुत हंडिया राजस्व निरीक्षक का पहले तहसीलदार को अभद्र भाषा का प्रयोग करते एक विडियो वायरल हुआ था। उसके बाद उसी राजस्व निरीक्षक ने हरदा में एक किराए के मकान पर कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत भी जिला कलेक्टर को मकान मालिक ने की थी | अब इस राजस्व निरीक्षक का एक विडियो सामने आया है। विडियो हेयर सैलून दुकानदार के लड़के ने बनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MOHAN GURJAR (@makdai_express_24)

दरअसल हंडिया में एक युवक सैलून का टप रखकर अपनी रोजी रोटी चला रहा। हंडिया आर आई साहब सैलून की दुकान पर चले गए। बोले तू अतिक्रमण में बैठा हुआ है। फ्री में हजामत बनाना पड़ेगा। दुकानदार ने मना किया तो कहने लगे कि तूं अतिक्रमण में बैठा है। इसके बाद आर आई एक अन्य युवक से बहसबाजी करने लगा। ज्ञात हो कि हंडिया तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक हमेशा विवादो में रहे है। लेकिन उसके बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उनके ऐसे आचरण से हंडिया के लोगो ने नाराजगी व्यक्त की।

हरदा : हंडिया राजस्व निरीक्षक ने मकान पर किया कब्जा, चार माह से नहीं दिया किराया, 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार, साहब मकान खाली करवा दो

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –