jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हंडिया : “स्कूल चलें हम” अभियान: हंडिया में प्रवेशोत्सव से बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान!

शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत आधार है” — जी.आर. चौरसिया

हंडिया। पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला हंडिया में “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे विद्यालय परिसर खुशियों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक केवट एवं उपाध्यक्ष संगीता पुराणकार की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही प्रधान पाठक जी.आर. चौरसिया ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

- Install Android App -

प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस पहल से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और लगाव बढ़ता हुआ दिखाई दिया।

आज आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाया।

इस आयोजन ने न केवल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी फैलाया।