jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

घोड़ा बना ‘आरोपी’: पार्क की घास चरते पकड़ा गया, मालिक पर भी कार्रवाई की तैयारी

सीहोर। शहर में नगर पालिका की एक अनोखी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। रविन्द्र सांस्कृतिक भवन परिसर में विकसित हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे एक घोड़े को आखिरकार नगर पालिका अमले ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि घोड़ा लगातार तीन दिनों से पार्क में घास चर रहा था, जिसके बाद लोगों की शिकायतों और सोशल मीडिया पर उठे सवालों के चलते कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा लाखों रुपये खर्च कर तैयार की गई हरियाली इन दिनों भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच बचाना चुनौती बनी हुई है। इसी बीच एक घोड़ा लगातार पार्क में घुसकर घास चर रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घोड़े का मालिक उसे खुले में छोड़ देता था, जिससे पार्क को नुकसान हो रहा था।

शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

- Install Android App -

मामले की शिकायत नगर पालिका तक पहुंची, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर नाराजगी जताई गई। बढ़ते दबाव के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और घोड़े को पकड़कर नगर पालिका परिसर ले आई, जहां गेट पर ही घोड़े को बांध दिया।

सोशल मीडिया पर तंज

इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तंज कसे। एक यूजर ने लिखा कि पार्क आम लोगों के सुकून के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हें अपनी निजी जागीर समझ लेते हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि घोड़े के मालिक पर सख्त कार्रवाई होती है या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है।