jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

हंडिया : दस दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन! अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का हुआ अस्थाई कुंड में विसर्जन

सुमित खत्री हंडिया।गणपति बप्पा मोरया!अगले बरस तू जल्दी आ… से गूंजी धार्मिक नगरी हंडिया।दस दिनों से जारी गणेश जी का पूजन हवन महाआरती कन्या भोजन भंडारा के बाद भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला आज दोपहर में शुरू हुआ।माँ नर्मदा के किनारे वंशकार घाट पर बनाए गए अस्थाई कुंड में प्रशासन द्वारा क्रेन के माध्यम से विसर्जन कर भगवान गणेश जी से अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की गई।

- Install Android App -

धार्मिक नगरी में दस दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रही।मंगलवार को दस दिवसीय गणेशाेत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने घरों व सार्वजनिक पंडालों में विराजमान गणेश जी की प्रतिमाओं की आरती उतारी और उन्हें विसर्जन के लिए माँ नर्मदा के किनारे बनाए गए अस्थाई कुंड पर लेकर पहुंचे।कुंड पर प्रशासन ने बेरीकेट्स लगाए थे।।

श्रद्धालुओं द्वारा यहां गणपति जी की आरती उतारकर पुलिस द्वारा तैनात किए गए युवाओं के माध्यम से कुंड में विसर्जित किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा गणेश जी से अगले वरस जल्दी आने के जयघोष के साथ विघ्नों को हरने की प्रार्थना की गई।इस अवसर पर पुलिस राजस्व एवं पंचायत का अमला तैनात रहा पुलिस के जवान सभी अन्य घाटों पर भी तैनात रहे।मां नर्मदा के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा।