Harda: गंजाल नदी के किनारे शिव मंदिर में सुबह से ही पूजन अर्चन हुआ शुरू , 1830 ईसवी में सेठ रामनारायण अग्रवाल ने मंदिर का करवाया था निर्माण
हरदा : शिव रात्रि पर्व पर ग्राम भादूगांव स्थित पुराने शिव मंदिर में सुबह से ही पूजन अर्चन शुरू हुआ । बरजोर सिंह राजपूत ने बताया की यह मंदिर गंजाल नदी के समीप स्थित है। सन 1830 ईसवी में इसका निर्माण हरदा के सेठ रामनारायण अग्रवाल के पूर्वजों ने पुत्र रत्न प्राप्ति की कामना से बनवाया था एवं पार्थिवेश्वर कर यहां पूजन अर्चन की थी। तब से आज तक यहां प्रति दिन जल अभिषेक एवं शिव रात्रि पर ब्राह्मणों द्धारा वैदिक परंपरा अनुसार शिव अभिषेक एवं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। मंदिर का जीर्णोद्धार बरजोर सिंह राजपूत परिवार द्वारा समय समय पर कराया जाता रहा है। इस मंदिर में नर्मदीश्वर शिवलिंग स्थापित हैं जो भक्तो की कामना पूर्ण करते हैं एवं निसंतान दंपत्ति को संतान सुख प्रदान करते हैं।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)