हरदा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा मध्य प्रदेष अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 2 महिलाओं को 4 लाख रूपये की राषि स्वीकृत की गई हैं। प्राधिकरण के सचिव श्री प्रदीप राठौर ने बताया कि खिरकिया में फल-फूल का व्यवसाय करने वाले वीरू उम्र 20 वर्ष, की गत दिनों हत्या हो गई थी। वीरू पर आश्रित उसकी माँ रामवती बाई पति भारत जाति बलाई निवासी खिरकिया थाना छीपाबड़ जिला हरदा को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत राशि 1 लाख रूपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा अजबसिंह निवासी इंदिरा कालोनी टिमरनी की भी गत दिनों हत्या हो गई थी। उसकी पत्नि बबीता की आय का कोई साधन नहीं है। अजबसिंह की मृत्यु उपरांत बबीता को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 3 लाख रूपये प्रतिकर राषि स्वीकृत की गई है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)