हरदा : विगत 6 फरवरी को हरदा जिले के बैरागढ़ में हुई विस्फोट की दुर्घटना से प्रभावित परिवार के सदस्य दिव्यांग श्री संजय सिंह राजपूत ने बुधवार को अपने घर पर मतदान दल की उपस्थिति में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से अन्य मतदाताओं से भी मतदान की अपील की। श्री राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध मतदाताओं की सुविधा के लिए घर से ही मतदान करने की जो सुविधा दी है वह सराहनीय है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)