Harda: लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय के नर्सिंग विभाग में लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ
Harda। आज 01 मई को लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय हरदा के नर्सिंग विभाग में लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की शुरुआत दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल “द लेडी विद द लैंप” के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। नर्सिंग विभाग के विभागाध्यक्ष आलोक सिंह राजपूत ने नर्सिंग (जीएनएम) के विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने शपथ दिलाई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव खरे ने नर्सिंग विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र, त्याग, सद्भावना और समर्पण के साथ समाज सेवा का क्षेत्र है। विभाग के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर नर्सिंग विभाग की सुश्री गरिमा लाल सहित विभाग के अन्य शिक्षक तथा महाविद्यालय के उपप्राचार्य संजय भार्गव व अन्य विभागों से संपूर्ण स्टाफ भी उपस्थित रहा।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)