ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम  Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत Harda News: स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

Harda: हरदा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई का भाजपा पर आरोप, विकसित भारत संकल्प यात्रा केवल धन का दुरूपयोग है

हरदा : भारतीय जनता पार्टी पुरे देश मे विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव गांव निकाल रही है ये केवल धन का दुरूपयोग हो रहा है और क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो रहा है आए दिन जिला प्रशासन अखबारों मे खबरे छपवा कर भाजपा का प्रचार प्रसार कर रहा है किसान कांग्रेस इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला प्रशासन से जानना चाहती है।
की अपने पहले भी विकास यात्रा निकली थी उस समय हर गांव से ग्रामीणों द्वारा अपने अपने गांवो की समस्या आपको बताई गई थी अपने आज तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया उस समय ज़ब अपने विकास यात्रा निकली थी तब सामने विधानसभा चुनाव थे अब आप फिर विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाल रहे हो क्योंकि सामने मई मे आम चुनाव है भाजपा केवल लोगो को गुमराह कर रही है भजपा को अपने चुनाव प्रचार की चिंता छोड़ कर किसानों और गरीबों के मुख्य समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए आज भी गांवो मे गरीबों को आवासीय पट्टे नहीं मिले है समय पर राशन नहीं मिलता है। गांवो मे नल जल योजनाएँ अधूरी पढ़ी है किसानों के जमीनों के पारिवारिक नमातरण नहीं हो रहे है। किसानों को खेतों मे जाने के रास्ते नहीं है स्कूलों मे टीचर नहीं है किसानों को बिजली नहीं मिल रही है किसानों को नहरो मे पानी नहीं मिल रहा है समय पर खाद नहीं मिलती है।

मजदूरों को मनरेगा मे काम नहीं मिलता जिन मजदूरों मे मनरेगा मे काम किया उनका भुगतान नहीं हो रहा है। फिर किस विकसित भारत संकल्प यात्रा की बात कर रहे है अगर वास्तव मे विकास करना है तो गांवो मे केम्प लगवाओ और तत्काल गांव वालो की जो भी समस्या हो उसका निराकरण गांव मे ही होना चाहिए प्रत्येक ग्राम पंचायत मे शिविर लगाया जाए अगर ऐसा नहीं होता है।

तो किसान कांग्रेस किसानों और गरीबों के अधिकार के लिए 14 जनवरी से पुरे जिले मे अधिकार न्याय यात्रा शुरू करेगी जो लगभग तीन माह तक अभियान चलाया जावेगा।

- Install Android App -

Don`t copy text!