हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा सरकारी छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी. सिंह ने बताया कि हरदा जिले के माध्यमिक स्तर से महाविद्यालयीन स्तर के सभी छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को जिले के 9 छात्रावासों के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें सीनियर नवीन प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास हरदा, पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास हरदा, महाविद्यालय अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास, महाविद्यालय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, सीनियर बालिका छात्रावास टिमरनी, सीनियर विकासखण्ड स्तर बालक छात्रावास टिमरनी, सीनियर बालक छात्रावास मोरगढ़ी, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास चारूवा कक्षा 6 से 8 तक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास चारूवा कक्षा 9 से 12 में चिकित्सा अधिकारियों द्वारा 377 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि इन 377 बच्चों में से 104 बच्चे 4-डी अंतर्गत चिन्हित पाए गए। उन्होने बताया कि 4-डी अर्थात जन्मजात विकृति, पोषण तत्वों की कमी, वृद्धि विकास में बाधा एवं बीमारी होने संबंधी जाँच की जाती है। चिन्हित बच्चों को समुचित उपचार परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान सभी बच्चों के हीमोग्लोबीन की जॉच भी की गई, 7 बच्चों का हीमोग्लोबीन स्तर कम पाया गया। इन बच्चों को आयरन की गोलियों के साथ पोषण संबंधी परामर्श भी दिया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में जिले के 46 छात्रावासों में स्वास्थ्य विभाग का दल पहॅुचकर सेवाएं देगा।
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये
हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब...
नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको...
एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू
हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग
नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत
भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति...
नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत
36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
