jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Harda: जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन देकर ग्राम बन्दीमुहाड़िया निवासी आयुष वर्मा ने बताया कि उसके पिता पंचायत सचिव थे। उनके अचानक निधन के पश्चात अनुकम्पा नियुक्ति अभी तक नहीं मिली है, जिस पर उन्होने आवेदक को पात्रता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी जनसुनवाई में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये, जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये।