हरदा : आज प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने हरदा के नेहरू स्टेडियम में कृषक सम्मेलन में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के तहत 3517 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली मोरंड गंजाल सिंचाई परियोजना का भी भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मोरण्ड गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना के माध्यम से हरदा, नर्मदापुरम व खंडवा जिले के कुल 201 गांवों के 73920 किसानों के खेतों में सिंचाई का लाभ पहुँचेगा। और पूरा हरदा जिला शत प्रतिशत सिंचित हो जायेगा। उन्होंने कहा में गरीबी की जिंदगी बनाने आया हु। वही ज़िन्दगी बचाओ अभियान संगठन मध्यप्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जो मुख्यमंत्री जी के द्वारा भूमि पूजन करने पर आदिवासी समाज के लोगों ने जिस जगह पर डेम निर्माण होना है बहा धरना प्रदर्शन किया।
उक्त स्थान पर दो जिले के लोग शामिल हुए –
हरदा और नमर्दापुरम के 25 गांव लोग जिसमे महिला पुरुष बच्चे सभी लोग मौजूद रहे। संगठन के साथी रामप्रसाद काजले जिला सदस्य जयकुमार ऊईके साथ ही बोथी से देवीसिंह काजले दश रथ कलमजी हिरामन काजले महुखाल से कमल वर्मा ओर अन्य लोगो ने कहा की जल जंगल जमीन हमारा है। जिंदगी बचाओ अभियान के बैनर लगाकर विरोध किया गया।

