jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Harda: पंचायत उप निर्वाचन के लिये रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त |

हरदा : जिले के विकासखण्डों की पंचायतों में पंचों के 254 रिक्त पद है। इन पदों की पूर्ति के लिये उप निर्वाचन होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने इसके लिये रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये है। विकासखण्ड हरदा के लिये तहसीलदार श्री रामकिशोर झरबड़े को रिटर्निंग आफिसर तथा नायब तहसीलदार हंडिया सुश्री लवीना घाघरे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार विकासखण्ड खिरकिया के लिये तहसीलदार खिरकिया श्री राजेन्द्र पंवार को रिटर्निंग आफिसर व नायब तहसीलदार सिराली श्री भगवान दास तमखानिया को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड टिमरनी के लिये तहसीलदार टिमरनी श्री प्रमेश जैन को रिटर्निंग आफिसर तथा नायब तहसीलदार रहटगांव सुश्री रश्मि धुर्वे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड हरदा की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत पद के लिये नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय हरदा में प्राप्त किये जायेंगे। इसी तरह विकासखण्ड खिरकिया की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत पद के लिये नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय खिरकिया में प्राप्त किये जायेंगे। विकासखण्ड टिमरनी की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत पद के लिये नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय टिमरनी में प्राप्त किये जायेंगे।