jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

harda : पूर्व नपाध्यक्ष भाजपा नेता सुरेंद्र जैन के फेसबुक पोस्ट से मची हलचल !

मकड़ाई समाचार हरदा। लंबे समय तक हरदा नगरपालिका में प्रथम नागरिक का ताज सिर पर रखने वाले सुरेंद्र जैन बदलते हालात में, बड़ी हरदा पर छोटी हरदा के भारी पड़ने के चलते  ताज और तवज्जो से मेहरूम नज़र आते हैं।  अंदरूनी खींचातानी और कसमसाहट का प्रतिफल है कि आज भाजपा के सशक्त प्रबंधन गुरु ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाल के सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। हरदा से खिरकिया  सड़क मार्ग दूरी जो 35 किमी है इस सफ़र को करीब डेढ़ घण्टे में तय किया जा रहा है।  खराब सड़क के बहाने दिग्विजय सिंह की सरकार को भी पोस्ट में याद किया है।

हल्की गुलाबी चढ़ती ठंडक में पूर्व  प्रथम  नागरिक की इस पोस्ट ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। इस पोस्ट ने भाविक चुनावी रणनीतियों के मद्देनजर  भविष्य में जलने वाले अलाव के आसपास  हाथ तापते सियासी जनों को  तरह तरह की अटकलों  की चर्चा करने की बिछात अभी से बिछा दी है।

मालूम हो, इस बार नपाध्यक्ष भाजपा की भारती राजू कमेड़िया (जाट) छोटी हरदा निर्वाचित हुईं हैं।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष , भाजपा नेता सुरेंद्र जैन ने अपनी फेसबुक पोस्ट को प्रधानमंत्री, गृह मंत्री,  मप्र के मुख्यमंत्री, गृहराज्य मंत्री, सांसद हरदा बैतूल,  कृषि मंत्री , टिमरनी विधायक आदि को टैग किया है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम पटेल  इस पोस्ट के बहाने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है।

- Install Android App -

क्या कहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल  ने

भाजपा नेता सुरेन्द्र जैन ही खोल रहे अपनी पार्टी की पोल – ओम पटेल

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कृषि मंत्री के ग्राम बारंगा जाने वाली हरदा खिरकिया 35 कि.मी मार्ग को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार एवं उसके मंत्री बड़ी बड़ी डींगे फाक रहे है परन्तु आज उनकी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने अपनी फेसबुक वाल से पोस्ट कर यह साबित कर दिया कि बड़ी बड़ी डींगे घोषणा मात्र है वास्तव में धरातल पर किसी प्रकार का कोई विकास या कहे उन्नति क्षेत्र की नहीं हो रही है

श्री पटेल ने कहा कि म.प्र सड़क विकास निगम के द्वारा संधारण कार्य होने का दावा करते हुए 37 किलोमीटर के पूर्ण सुधार कार्य के सडक नवीनीकरण किये जाने के लिए 973.33 लाख रूपए की निविदा 26 अगस्त 2022 को बमुश्किल निकाली जिसका कार्य भी आज तक निविदा निकलने के पश्चात् भी नहीं हो पाया है निविदा भी नेताओं की घोषणाओं की तरह कोरी साबित हो रही है जबतक इस कमीशन खोर सरकार के नेताओं का हिस्सा तय नहीं होता तब तक यह निविदा भी भाजपा के नेताओं की घोषणा की तरह दिख रही है भाजपा नेता सुरेन्द्र जैन का धन्यवाद जिन्होंने वास्तविकता को स्वीकारते हुए वर्तमान समय में खस्ताहाल सडको के विषय में बेबाकी से फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सत्य को सत्य लिखा एवं आज यह भी साबित होगया की भाजपा की सरकार में भाजपा के नेताओं के क्या हाल है जिन्हें फेसबुक पोस्ट के माध्यम से आवेदन निवेदन करना पड़ रहा है

विधायक, कृषिमंत्री  पटेल ने जताई प्रतिबद्धता –
इधर, स्थानीय विधायक व कृषि मंत्री कमल पटेल अपने फेसबुक पेज पोस्ट के माध्यम से  इस मार्ग पर 9 करोड़ 73आँख 33 हजार रु की राशि आवंटन होकर जल्द ही मार्ग निर्माण होने की बात कर  जन जन के प्रति  अपनी प्रतिबद्धता दोहराते पोस्ट में  दिखाई दे रहे  हैं।