jhankar
ब्रेकिंग
जबलपुर समेत 14 जिलों में 14 लाख घरों तक पहुंचेगी पीएनजी, पाइप लाइन बिछाई गई शादी सीजन में ग्वालियर में विंटेज कारों का किराया बढ़ा, 11 हजार से 35 हजार तक पहुंचा राज्यसभा चुनाव में 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव, 4 मई को होगी सियासी ताकतों की परीक्षा रिश्तों से बड़ा फर्ज: आदिवासियों की लड़ाई में डटे बेटे ने पिता-भाई को लौटाया चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध

Harda: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम |

हरदा : गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के ग्राम पंचायत मकड़ाई, सांवरी, पटाल्दा, रेलवा, बैड़ी व देवतलाब गांवों में पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन प्रचार वाहन में लगे एलइडी टीवी के माध्यम से किया गया। गांवों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये गये। कृषि विभाग द्वारा इस दौरान ग्राम बैड़ी व मकड़ाई में स्वाइल हेल्थ कार्ड किसानों को वितरित किये गये।
ग्राम रेलवा में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित गांव की महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी अन्य ग्रामीणों को सुनाई। ग्राम रेलवा में किसान सुजीत कुमार को उन्नत कृषि यंत्र के रूप में स्प्रिंकलर सिस्टम प्रदाय करने हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया। गांव के किसान अंशुल विश्नोई ने प्राकृतिक खेती के संबंध में अपनी सफलता की कहानी सुनाई। ग्राम पंचायत मकड़ाई में जैविक खेती के लिये संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों से खेती की जैविक पद्धति अपनाने की अपील की। ग्राम बैड़ी में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित की गई तथा विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

- Install Android App -