jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda: श्रीराम ट्रासपोर्ट फायनेंस कम्पनी से वाहन लोन लिया,लेकिन चुकाया नहीं , चेक हुआ बाउंस अब कोर्ट ने सुनाई 6 माह कि सजा एवं 370000 रू का जुर्माना

हरदालोग मकान दुकान या वाहनों के लिए जरूरत पड़ने पर विभिन्न बैंको या फायनेस कंपनियों से लोन लेते है। लेकिन कई लोग अनदेखी करते हुए लापरवाही बरतते हुए समय पर लिया हुआ लोन चुकता नहीं करते जिसके गंभीर परिणाम उपभोक्ता को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है।

श्रीराम ट्रासपोर्ट फायनेंस कंपनी से वाहन के नाम से लोन लेना और लोन नही चुकाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। व्यक्ति को लोन नही चुकाने पर दिए गए चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने आरोपी को 6 माह की सजा और लोन की बकाया राशि 370000 रुपए कंपनी को जमा करने के आदेश दिए है।उक्त प्रकरण की पैरवी फायनेस कंपनी की ओर से अधिवक्ता अनिल जाट के द्वारा की गई।

श्रीराम ट्रासपोर्ट फायनेंस कम्पनी से वाहन लोन लेकर लोन कि राशि नही चुकाने पर फायनेंस कम्पनी के द्वारा कोर्ट मे दायर किये गये मुकदमे मे आरोपी बाबूलाल पिता भरतसिंह को 6 माह कि सजा एवं 370000 रू का जुर्माना फायनेंस कम्पनी को अदा करने का निर्णय सुनाया

- Install Android App -

श्रीराम ट्रासपोर्ट फायनेंस कम्पनी के विधिक सलाहकार एवं अधिवक्ता अनुप गौर के द्वारा बताया गया कि उनकी कम्पनी श्रीराम ट्रासपोर्ट फायनेंस कम्पनी कि हरदा शाखा से बाबूलाल पिता भरतसिंह निवासी शमशाबाद तहसील टिमरनी जिला हरदा के द्वारा वाहन लोन लिया था और उक्त लोन कि राशि बाबूलाल के द्वारा श्रीराम ट्रासपोर्ट फायनेंस कम्पनी को नही लोटायी और बाबूलाल के द्वारा 250000 का चेक दिया था वह भी बाउंस हो गया था।
, इसके बाद श्रीराम ट्रासपोर्ट फायनेंस कम्पनी शाखा हरदा के शाखा प्रंबधक श्री कन्हैया पटेल के द्वारा अधिवक्ता अनिल जाट के माध्यम से हरदा न्यायालय मे धारा 138 के तहत चेक बाउंस का मुकदमा वर्ष 2019 मे लगाया था, श्रीराम ट्रासपोर्ट फायनेंस कम्पनी कि और से लगाये गये इस केस माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी हरदा श्री संजीव राहंगडाले जी के न्यायालय के द्वारा आदेश पारित करते हुये आरोपी बाबूलाल पिता भरत सिंह आयु 42 निवासी शमशाबाद तहसील टिमरनी जिला हरदा को 6 माह कि सजा एवं 370000 रू का जुर्माना फायनेंस कम्पनी को अदा करने का निर्णय सुनाया ।

,,,,,,,,,,,//,,,,,,,

Harda news: श्रीराम फायनेस कंपनी से वाहन लोन लिया,नही चुकाने पर कोर्ट ने आरोपी को 6 माह की सजा सुनाई, एक माह में राशि जमा करने के आदेश