jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda News: मतदान की नई तिथि 07 मई का गांवो व शहरों में प्रचार प्रसार किया जाए, कलेक्टर श्री सिंह ने नोडल अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिये नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी उन्हें सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पूर्व में हरदा जिले में मतदान 26 अप्रैल को होना था, लेकिन एक अभ्यर्थी के निधन के कारण अब मतदान दूसरे चरण के स्थान पर तीसरे चरण में 7 मई को होगा। मतदान की इस नई तिथि का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिकाधिक मतदाता 7 मई को अपने मतदान केन्द्र में जाकर मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होने बैठक में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराने संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी भी ली।

- Install Android App -

मतदाता पर्ची समय पर वितरित करा दी जाएं –

कलेक्टर श्री सिंह ने मतदान दलों को लाने ले जाने के लिये वाहन व्यवस्था की भी बैठक में समीक्षा की। उन्होने कहा कि मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्ची निर्धारित समय पर वितरित कर दी जाए ताकि उन्हें मतदान के दिन परेशानी न हो। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि जिन वाहनों में इवीएम मशीन लाई व ले जाई जायेगी, उन सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने फ्लाइंग स्क्वायड व स्थैतिक निगरानी दल प्रभारी श्री मयंक जैन को निर्देश दिये कि प्रतिदिन की गई कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रारूप में नियमित रूप से भेजी जाए। जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सिसोनिया ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि सभी निर्माण स्थलों पर मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लैक्स लगवाये जायें। उन्होने लीड बैंक अधिकारी को सभी बैंक शाखाओं में सेल्फी पाइन्ट लगाने के निर्देश भी दिये।