jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

Harda News: झंडा रैली में मतदाताओं को शपथ दिलाकर की जा रही मतदान की अपील

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 7 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में खिरकिया व हरदा शहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों द्वारा झंडा रैली आयोजित की गई तथा रैली में उपस्थित नागरिकों को मतदान करने के लिये शपथ दिलाई गई।

मजदूरों को निर्माण स्थल पर ही दिला रहे है मतदान की शपथ –

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत शुक्रवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा अन्तर्गत कार्यरत जॉबकार्ड धारक मजदूरों को लोकसभा निर्वाचन के लिये 7 मई को मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है। इस दौरान मजदूरों को बताया जा रहा है कि मस्टर में दर्ज सभी जॉबकार्ड धारियों को मतदान करने के लिये 7 मई को सवैतनिक अवकाश मिलेगा।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –