jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Harda News: मतदाता जागरूकता के लिये ग्राम पंचायतों में 7 मई को होगा ‘‘स्वीप ओलम्पिक’’

हरदा : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत हरदा जिले की दोनो विधानसभाओ मे 7 मई को मतदान होना है। मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता के लिए स्वीप गतिविधि के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में 19 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘‘स्वीप ओलम्पिक’’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने ‘‘स्वीप ओलम्पिक’’ खेेल प्रतियोगिता के लिये जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र हरदा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि स्वीप ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के तहत 50 मीटर नींबू-चम्मच दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें 18 से 60 वर्ष तक के महिला पुुरूष भाग ले सकेंगे। इसके अलावा 50 मीटर तीन पैर दौड़ आयोजित होगी, जिसमें 19 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिका भाग ले सकेंगे। सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि स्वीप ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में 50 मीटर बोरा दौड़ होगी, जिसमें 19 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिका भाग ले सकेंगे। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला पुरूषों के लिये 100 मीटर स्पीड वॉक, 16 से 60 वर्ष तक के महिला पुरूषों के लिये 50 मीटर धीमी साईकिल, सिट अप प्रतियोगिता तथा पुश-अप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु निर्धारित खेलों के नियमों का पालन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सूचीबद्ध कर पुरस्कृत किया जायेगा तथा मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई जायेगी।