हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को हरदा शहर के बस स्टैंड, रेन बसेरा, पीएम आवास, निर्माणाधीन संजीवनी क्लीनिक, नेहरू पार्क, पीलियाखाल में पीएम आवास योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए निर्मित आवास देखे।
कलेक्टर श्री सिंह ने पीलियाखाल में पीएम आवास योजना के तहत बने भवनों के किचन व वाशरूम में पानी व बिजली की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होने फाइल वार्ड में निर्माणाधीन संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण भी किया और क्लीनिक के प्रवेश द्वार पर रैंप तैयार करने तथा जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा को हैंड ओवर करने के लिए निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार को एलबीएस कॉलेज के पास स्थित नाले की साफ सफाई व वहां लगे हुए पेड़ पौधों की कटाई के निर्देश भी दिए। उन्होने नेहरू पार्क को आकर्षक बनाने व आसपास के पथ की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने गार्डन में बंद पड़ी बच्चों की ट्रेन को सुधार कर फिर से चालू कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने पार्क में बनी पानी की टंकी की साफ-सफाई व टॉयलेट आदि दुरुस्त कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने बस स्टैंड का भ्रमण कर सीएमओ को जिला परिवहन अधिकारी से समन्वय कर बस स्टैंड पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होने बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोशनी हेतु स्ट्रीट लाइट व पेयजल व्यवस्था के लिये वाटर कूलर का बेहतर रख रखाव करने के निर्देश दिए। इस दौरान बस स्टेण्ड स्थित रेन बसेरा का भी भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार
मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक
दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण
आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी
टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम
ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार
जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
