हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिये। इस दौरान हरदा के व्हाइट फ्रेश फूड, सात्विक डेयरी, माँ रेवा डेयरी व श्री राजस्थान मिष्ठान से दूध, मावा कतली, मावा पेड़ा, नमकीन, मावा बर्फी, मठ्ठा, मिल्क, दही, मावा तथा घी के कुल 11 सैंपल जांच हेतु लिए गये।
इसके अलावा खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा कृष्णा ट्रेडर्स टेमागांव से घी और उड़द दाल, पालीवाल किराना टेमागांव से घी, राजू होटल टेमागांव से दूध, निशा स्वीट्स सोडलपुर से दही, कृष्णा मिष्ठान भंडार सोडलपुर से दूध, रमेश चंद गुलाबचंद अग्रवाल टिमरनी से सोयाबीन तेल तथा आशीष बेकर्स टिमरनी से केक एवं ब्रेड के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल भोपाल भेजा जायेगा तथा जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब !
अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न
कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए
नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण
भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प
हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,,
हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज
हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान...
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
