हरदा : नगर पालिका हरदा द्वारा शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई प्रारंभ कर शहर में आवागमन अवरुद्ध होने से अतिक्रमण को हटाए जाने की बात कही गई। किंतु देखने मे ये आया की नगर पालिका कर्मचारीयो द्वारा घंटाघर मार्ग एवं इंदौर रोड पर अतिक्रमण की मुहिम के द्वारा लोगों के सामान की जब्ती की गई एवं अर्थदंड भी लगाया गया ।
जब हरदा नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार से पूछा गया कि आपके द्वारा इस समय यह कार्रवाई किसके आदेश से की जा रही है। तो उन्होंने प्रेस को एवं सोशल मीडिया चैनलों को इस बात का बयान दिया कि नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया द्वारा मुझे आदेश दिया गया है ।उस आदेश के हिसाब से मैं अतिक्रमण मुहिम चला कर लोगों के समान की जब्ती एवं आर्थिक दंड कर रहा हूं उपरोक्त बात को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल एवं निर्वाचन प्रभारी संजय जैन ने निर्वाचन आयोग में शिकायत करते हुए कहा है कि आचार संहिता के चलते हुए अध्यक्ष आदेश कैसे दे सकता है।
जैसा सीएमओ पाटीदार ने बताया है कि अध्यक्ष ने आदेश दिया है उपरोक्त कार्य आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
अतः हमने निर्वाचन आयोग में शिकायत कर नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। अतः इनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामला दर्ज करने की मांग की है।

