jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

हरदा : माल वाहन पर सवारी ढोने पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में यातायात पुलिस द्वारा मालयान में सवारी बैठाकर परिवहन करने वाली एक पिक क्रमांक एमपी. 47 जेडबी 6980 पर कार्यवाही की गई उक्त पिक में 19 सवारी बैठी पाई गयी थी जिसमें 04 नाबालिग बच्चे भी शामिल थे । थाना प्रभारी संदीप सुनेश द्वारा उक्त पिक अप को थाना लाया गया एवं पिक अप में बैठी सवारीयों उतारकर नाम पता नोट कर अन्य सवारी वाहनों से रवाना किया गया । पिकअप के चालक ओमप्रकाश कीर पिता गेंदालाल पर चालान कर 3000/- समन शुल्क वसूल किया गया एवं चालक का लायसेंस जप्त कर निलंबन हेतु परिवहन अधिकारी हरदा की ओर प्रेषित गया । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के पालन में मालयान में सवारी ढोने वाले प्रत्येक वाहनो पर कार्यवाही सतत जारी रहेगी ।