फॉलोअप ब्रेकिंग न्यूज हरदा : जिस व्यक्ति की लाश यात्री प्रतीक्षालय में संदिग्ध हालत में लटकी हुई मिली, 15 दिन पहले उसे मिली थी जान से मारने की धमकी!
हरदा : आज सुबह फोर लेन अबगांव खुर्द के पास सर्विस रोड के यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति की लाश मिली। घटनास्थल पे झोला और शराब की बॉटल व चाकू बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी में मृतक फांसी पर लटका हुआ था। घरवालों ने इस मामले में जांच की मांग की है उनके अनुसार मृतक ने मई माह में पुराने लेनदेन को लेकर हरदा के मुकीम कुरेशी व अबगांव के महेश जाट द्वारा जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत पुलिस को की थी।
पुलिस द्वारा इस शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई ये जानकारी अप्राप्त है। बहरहाल, एक व्यक्ति जो गाय भैंस के विक्रय का काम करता था। महेश पटेल व मुकीम कुरेशी से लेनदेन की राशि मांगने की शिकायत करने के करीब 2 सप्ताह बाद मूलसिंह परिहार का फोरलेन पर फांसी लगा लेना घर वालों को हजम नहीं हो रहा है। बीते कल दोपहर को वो उधारी के रुपये लेने डोलरिया से हरदा आया था। आज सुबह फोरलेन पर वो लटका हुआ पाया गया।
आखिरी बार घर पे क्या बात की – मूल सिंह ने बीती रात 9 बजे के लगभग अपनी पत्नी को बताया था की में हरदा में रुका हू। मुकीम ने बुलाया है। उसके पास पैसे लेने आया हु।
घटनास्थल पर दो दुपट्टे मिले – जबकि मृतक के साले अजब सिंह ने बताया की मेरे जीजाजी को मेने बस स्टेंड पर छोड़ा था। वो हरदा आए थे । दो लोगो से उनको पैसा लेना था। उनके पास एक अंगोछा था। मेरे जीजा शराब नहीं पीते थे।।
हरदा टी. आई. खान बोले – सिविल लाइन थाना टी आई एआर खान ने मीडिया को बताया की मृतक ने खुद के अंगोछे से फांसी लगाई है। उसके मोबाइल पर बैंक की किस्त भरने के लगातार काल आ रहे थे। पीएम रिपीट आने के बाद मौत का सही खुलासा होगा। जांच कर रहे है।
पंद्रह दिन पहले हरदा सिविल लाइन में की गई शिकायत।
सेवा में
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय,
सिटी कोतवाली थाना हरदा,
जिला हरदा म. प्र.आवेदक :- मूलसिंह परिहार पिता रणवीरसिंह परिहार आयु करीब 48 साल, धंधा मेवशी खरीदना बेचना, निवासी ग्राम नानपा, तहसील डोलरिया, जिला नर्मदापुरम् मोबाइल नंबर 9343456324 |
विषय :- मुकीम कुरैशी मो.नं. 9926237765 निवासी राजमां चौक के पास हरदा एवं महेश भाई जाट मो.नं. 9926362610 निवासी शंकर मंदिर के पिछे अवगांव खुर्द, के साथ मवेशी खरीदने में लगाई गई रकम मवेशी बेचने के बाद भी मुझे मेरी राशि नही लौटाने एवं राशि मांगने पर गंदी-गंदी गालीयां देने एवं जान से मारने की धमकी देने बावत् शिकायत ।
महोदय,
निवेदन है कि, आज से करीब दो साल पहले मैने 1,85,000/00 रू. एवं महेश भाई ने 2,50,000/00 रू. एवं मुकीम ने 1,05,000/00 रू. कुल 5,40,000/00 रू. मिलाकर पटना (बिहार) से 07 गाय एवं 03 भैंस लेकर आये थे, जो महेश भाई के घर पर रखने के लिये छोड दी थी, महेश भाई एवं मुकीम ने षडयंत्रपूर्वक मुझसे बिना पूछे मिलकर उनकी एवं मेरी सभी मवेशी बेच दी, इस प्रकार इनके द्वारा अमानत में खयानत की है, एवं मेरी मवेशी के बेचकर कमाया पैसा मांगने पर नहीं लौटा रहे हैं, पैसा मांगने पर गंदी-गंदी गालीयां देकर जान से मारने की धमकीयां दे रहे है, मुकीम ने धमकी दी है कि हरदा में दिख भी मत जाना दिखा तो जान से खत्म करवा दूंगा, श्रीमान जी मेरा धंधे के सिलसिले में हरदा आना-जाना रहता है मुझे इस लोगो से काफी भय है जान का खतरा बना हुआ है, मेरे पास महेश भाई के हाथ से लिखा हुआ हिसाब का कागज भी है, असल रजिस्टर महेश भाई एवं मुकीम कुरैशी के पास है।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि, मैं गरीब आदमी हूं मुझे मेरा पैसा महेश भाई एवं मुकीम कुरैशी से दिलवाया जावे, एवं इन लोगों से मेरी जान माल की हिफाजत की जावे, यदि मेरे साथ कभी कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी महेश भाई एवं मुकीम कुरैशी की रहेगी।
आवेदक
मूल सिंहदिनांक : 18/05/2024
प्रतिलिपी :- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा को सूचनार्थ आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित ।

