हंडिया : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024 25 की तैयारी हेतु संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंडिया में आज बैठक का आयोजन रखा गया।जिसमें संकुल केंद्र हंडिया अंतर्गत समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में नवीन सत्र हेतु बच्चों का ठहराव,साफ सफाई,पाठ्यपुस्तक वितरण नामांकन तथा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए भवन छत मरम्मत कार्य सहित बच्चों की गुणवत्ता संबंधी तैयारीयों हेतु मुख्य बातें शिक्षकों को बैठक में जन शिक्षक एवं संकुल प्राचार्य द्वारा बताई गई।इसी के साथ बीआरसी नारायण नायरे द्वारा बच्चों की गुणवत्ता के साथ शिक्षक उपस्थिति पर जोर दिया गया।और कक्षा में भय मुक्त वातावरण बनाने हेतु समस्त बिंदुओं पर जिला परियोजना समन्वयक शिशुपाल जाटव द्वारा सभी को समझाइश दी गई।जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत सिंह पटेल द्वारा बच्चों की गुणवत्ता के साथ-साथ शिक्षक उपस्थिति एवं बच्चों को कक्षा के अनुरूप ज्ञान होना ही शिक्षा का सही उद्देश्य है इस बात पर प्रकाश डाला गया।इसके बाद पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय में पौधारोपण किया गया।उक्त कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवप्रसाद माल्या द्वारा किया गया एवं आभार संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर द्वारा किया गया बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत सिंह पटेल, जिला परियोजना समन्वयक शिशुपाल जाटव,बीआरसी नारायण नायरे,संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर जन शिक्षक अनूप शर्मा,इदरीश कुरैशी के साथ समस्त शिक्षकों की उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद...
गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन
आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस
बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम
पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी
लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न
सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ...
8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
