jhankar
ब्रेकिंग
गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी

Harda News: महिलाओं और बच्चों का संयुक्त सर्वे अभियान जारी


हरदा :
 कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर महिलाओं एवं 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य सहित समग्र विकास के लिये जिला प्रशासन विशेष अभियान प्रारम्भ करने जा रहा है। इस अभियान के तहत बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य तथा महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वरोजगार सहित उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान के लिये जिले के चयनित 50 ग्रामों में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मैदानी अमले द्वारा संयुक्त सर्वे कर हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जा रहा है। जिले के चिन्हित 50 ग्रामों में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त सर्वे टीम ने बुधवार को  ग्राम साल्याखेड़ी में निरीक्षण कर जानकारी ली। इसके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी ने मंगलवार को ग्राम मुरलीखेड़ा में सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इसी प्रकार अभियान की मॉनिटरिंग के लिये स्वास्थ्य विभाग के दल ने ग्राम टेमलाबाड़ी माल, रातामाटी, बिटिया, मालेगांव व चन्द्रखाल में सर्वे किया।

- Install Android App -

Harda Big news: पेड़ पर लटकी हुई मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी।