jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

Harda Big News: डॉक्टर के घर चोरी, गेट का ताला नहीं टूटा, फिर भी घर के अंदर गोदरेज में रखे सोने चांदी के आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर

25 जून से घर में ताला लगाकर डॉक्टर दंपत्ति अमरनाथ यात्रा पर गए हुए थे। आज जब सुबह वापस घर लौटने पर गोदरेज खुली देखी तो उड़े होश –

हरदा :  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोलापुरा में एक सुने मकान पर चोरों ने धावा बोलकर घर में रखे जेवरात एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंची। चोर ने चोरी की लेकिन घर के मकान में जो ताले लगे थे। उनको किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा गया था।

जिस मकान में चोरी हुई है उसके सामने और पीछे की तरफ एवं चढ़ाव पर लगे ताले सुरक्षित लगे हुए मिले हैं। लेकिन घर के अंदर रखी गोदरेज को खोलकर उसका लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवरात एवं नगदी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया। पुलिस ने घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वाड को बुलाया। जो घटनास्थल से खेड़ीपुरा मस्जिद तिराहे के पास तक गया।

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 11 के गोलापुरा में रहने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ आशीष तिवारी अपनी पत्नी पूजा तिवारी के साथ बीती 25 जून से घर में ताला लगाकर अमरनाथ यात्रा पर गए हुए थे। शनिवार सुबह ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से अपने घर आए और ताला खोलकर अंदर गए तो घर के दूसरे कमरे में रखी अलमारी खुली मिली।

- Install Android App -

जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मकान में कितने की चोरी हुई है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मकान मालिक का कहना है । कि अंदर बाहर के ताले बंद मिले और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा मिला है। ताला लगा होने के बाद भी चोर अंदर कैसे गया।

इनका कहना है –

गोलापूरा में चोरी हुई है। मौके पर पुलिस ने जांच की है। प्रथम दृष्टया जिस मकान में चोरी हुई उस घर के आगे पीछे सभी जगह के गेट खिड़की सभी बंद थे। गेट पर लगे तालों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया। घर के अंदर गोदरेज का ताला तोड़ा गया है। शिकायत आवेदन मिला है। जांच करवाएंगे। परिवार के लोग 11 दिनो से बाहर थे। आसपास कैमरे चेक करेंगे। चोरी किस दिन हुई।

संतोष सिंह चौहान टी. आई.
सिविल लाइन थाना हरदा।