jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Harda News: छात्रावासों की व्यवस्थाएं सुधारें, छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान करें

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश –

- Install Android App -

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग हरदा डॉ. कविता आर्य को निर्देश दिये कि छात्रावासों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करें तथा वहां निवासरत बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होने छात्रावासों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने विभागीय छात्रवृत्ति का पात्र विद्यार्थियों को भुगतान समय पर कराने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि वन अधिकार अधिनियम के लंबित दावों का निराकरण कराएं। इसके लिये आवेदक ग्रामीणों से दस्तावेज प्राप्त कर उनका ऑफलाइन परीक्षण अवश्य कर लें। उन्होने छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कराने के लिये भी जिला संयोजक को निर्देश दिये। बैठक में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. आर्य ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित जाति के 13 विद्यार्थियों को 2.45 लाख तथा जनजाति के 2 विद्यार्थियों को 45 हजार रूपये स्वीकृत किये जा चुके है।