हरदा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक 23 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेश मंदिर के पास फुल्की का ठेला लगाने वाला अंकित पिता राजेश सकतपुरिया अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारों के यहां शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से लौटकर वह अपने कमरे में जाकर सो गया। युवक ने देर रात अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह मृतक अंकित की मां ने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए उठाने के लिए गई तो वह फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने घर के लोगों को आवाज देकर बुलाया।
बताया जा रहा है कि मृतक की दो साल पहले नौसर में शादी हुई थी। जिसके बाद उसकी तीन महीने की एक बेटी है। लेकिन पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव के चलते वह अपने मायके चली गई थी। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि सम्भवतः इसी बात से दुखी होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मंगलवार डॉक्टरों ने शव जा पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वही परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है।