jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने हंडिया का दौरा किया, नाली निर्माण के दिये निर्देश, हंडिया के पंचायत सचिव को निलंबित करने के दिये निर्देश –

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह मंगलवार सुबह अचानक हंडिया पहुँचे और हंडिया ग्राम के विभिन्न वार्डों का पैदल भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान श्री सिंह ने हंडिया के फकीर मोहल्ले, नयापुरा, पेड़ी घाट क्षेत्र में भी गये और वहां कीचड़ व बरसात का पानी सीसी रोड़ पर एकत्र होने पर नाराजगी प्रगट की। उन्होने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलवान सिंह मवासे को निर्देश दिये कि गांव में सीसी रोड़ के साथ नाली निर्माण कराया जाए ताकि सड़कों पर वर्षा का पानी व कीचड़ एकत्र न हो सके। कलेक्टर श्री सिंह ने पंचायत सचिव को निलंबित करने तथा सीईओ जनपद के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भ्रमण के दौरान दिये। इस दौरान उन्होंने पटवारी के अनुपस्थित रहने पर उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने मुल्ला दो प्याजा की मजार तथा पागल बाबा आश्रम के आसपास साफ-सफाई व सौन्दर्यीकरण कराने के निर्देश दिये ताकि पर्यटक यहां आकर कुछ समय रूक सकें। उन्होने हंडिया में नर्मदा तट पर स्थित घाट के आसपास बेरिकेटिंग कराने के निर्देश होम गार्ड के जिला कमाण्डर श्री मयंक जैन को दिये। घाट पर कोई भी नगर सैनिक तैनात न पाये जाने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी प्रगट की। उन्होने हंडिया की आंगनवाड़ी परिसर में साफ-सफाई कराकर पेबर ब्लॉक लगाने के निर्देश जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिये।