Harda Big news: जिले के अबगांव खुर्द में कुएं में तैरता मिला महिला का शव, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी!
Harda: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत करीबी ग्राम अबगांव खुर्द में मंगलवार शाम को एक महिला का शव खेत पर बने एक कुएं में तैरता मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अबगांव खुर्द निवासी अय्यूब खान की पत्नी शमीम खान (45) साल रोजाना की तरह बकरी चराने जंगल गई थी।
ग्रामीणों ने खेत के पास के कुएं में देखा तो महिला कुएं में गिरी दिखाई दी। जिसके बाद तत्काल उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुचकर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि महिला के तीन बेटियां ओर एक बेटा है। महिला के साथ कोई हादसा या आत्महत्या की फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा।
रात होने के कारण शव को मॉर्चुरी में रख दिया गया है। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्डम होगा। उधर, ग्रामीणों की माने तो महिला के परिवार में मंगलवार को विवाद भी हुआ था ऐसी जनचर्चा है
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)