jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

Harda Big news: दो हिरणों का एअर गन से शिकार , दो आरोपीयो पर केस दर्ज! एक गिरफ्तार, आरोपियों ने एअर गन को बनाया 22 बोर की गन!

कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही। मांस जब्त 

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली हरदा एवं स्टाफ द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई।

मुखबिर की सूचना पर वन्य प्राणियों के शिकार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वही एक अन्य आरोपी फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार समीर उर्फ नाना निवासी फाईल वार्ड थाना हरदा के पास हिरण का मांस रखा हुआ है। सूचना प्राप्त होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये। मौके पर पहुँचे।

- Install Android App -

आरोपी समीर उर्फ नाना पिता जबी खान निवासी मस्जिद के पास फाईल वार्ड हरदा के कब्जे से हिरण का मांस रखा होना पाया गया, आरोपी से मौके पर पूछताछ की गई ।

जिसने कल दिनाँक 26 जून 24 को अपने साथी इज्जी पटेल उर्फ रियाजत अली पिता सराफत अली निवासी देव कालोनी हरदा थाना हरदा के साथ रात्रि में सुखरास नहर के पास दो हिरण का एअर गन से शिकार कर मृत्यु करना मौके पर ही दोनो हिरण को चाकू से काटकर मांस अपने साथ ले आकर अपने पास 20 किलो एवं इज्जी पटेल के पास 15 किलो रखना बताया।

आरोपी समीर उर्फ नाना के पास से 20 किलो हिरण का मांस एक एअर गन कारतूस लोड सहित व कारतूस तथा धारदार चाकू को मौके पर जप्त किया गया। अन्य आरोपी इज्जी पटेल के घर से 15 किलो हिरण का मांस जप्त किया गया।

मौके पर जप्त शुदा माल के पृथक पृथक चार सेम्पल निकाले गये जिनका पशु चिकित्सक के द्वारा प्रारम्भिक तौर पर परीक्षण कराया गया। जिनके द्वारा हिरण का मांस होने की पुष्टि की गई। आरोपी समीर उर्फ नाना को मौके पर गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपी इज्जी पटेल फरार है।

आरोपीगणो द्वारा दोनो हिरण के शिकार के लिये हेंड मेड एअर गन को बोर को 22 बोर की बनाई गई है, और शिकार किया गया है। उक्त एअर गन को आरोपी समीर द्वारा स्वयं निर्मित कर घटना कारित की गई है।

दोनो आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 429 भादवि, धारा 9,39,51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त सूचना से वन विभाग को अवगत कराया गया है।