jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

Kheti kisani: मूंग फसल की खरीदी शासकीय वेयर हाउस में एवम फसल तुलाई प्लेट कांटे द्वारा की जावे :- हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा :- विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर किसानों की मूंग फसल की खरीदी जिले के खाली पड़े शासकीय वेयर हाउस में प्राथमिकता से किए जाने व फसल तुलाई प्लेट कांटे द्वारा कराए जाने की मांग की गई है।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा कलेक्टर को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि मूंग फसल की खरीदी शासन द्वारा जिले के प्रायवेट वेयर हाऊसों को प्राथमिकता देकर की जा रही है। जबकि ग्राम खेड़ा में शासकीय वेयर हाऊस खाली पडें हुए है। जो कि अनुचित है साथ ही किसानों की फसल की तुलाई प्लेट कांटे द्वारा नही कराई जा रही है, जिसके कारण तुलाई में अत्याधिक समय लगेगा और बारिश के मौसम में किसानों को परेशान होना पडेगा। अतः सर्वप्रथम शासकीय वेयर हाऊसों को प्राथमिकता देते हुए किसानों की मूंग फसल खरीदी के लिए खाली पडे़ शासकीय वेयर हाऊसों का उपयोग किया जावे साथ ही हरदा जिले में फसल की तुलाई प्लेट कांटे से कराई जावे। जिससे की तुलाई में कम समय लगेगा और कार्य को गति मिलेगी।