jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Harda big news: मंगेतर से मिलने जा रहे युवक व उसके दोस्त की वाहन दुर्घटना में दर्दनाक मौत, 4 माह पहले हुई थी सगाई

मकड़ाई समाचार हरदा/सिराली। सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम खुदिया व सोनपुरा के बीच शुक्रवार देर रात दो बाइक में जोरदार भिड़त हो गई। घटना में लालमाटी के युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही उसके दोस्त ने गंभीर अवस्था मे सिराली अस्पताल से हरदा जिला अस्पताल भेजा जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

- Install Android App -

सिराली पुलिस ने बताया कि लालमाटी निवासी सेवकराम पिता राजेश कोरकू उम्र 18 वर्ष की चार महीने पहले सोनपुरा में सगाई हुई थी। सेवकराम और राहुल पिता मुकेश निवासी नहारजंगल बाजार खरीदी करने गए थे। सेवकराम मंगेतर से मिलने राहुल के साथ बाइक से सोनपुरा की ओर जा रहा था। तभी रात साढ़े 9 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में सेवकराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही उसके दोस्त ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा । घटना में दोनों की मौत हो गई। वही दूसरी बाइक पर सवार इमरान पिता आरिफ उम्र 25 वर्ष सिराली आनंद पिता कालू 18 वर्ष ळाल्याचापड अविनाश पिता मुकेश ळाल्या चापड़, ओर 30 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। डायल 100 से घायलों कोा अस्पताल लाया गया। जहां उनका चल रहा है। उनको भी गंभीर चोट आई है।