jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

Harda Big news: स्वाभीमान माईक्रो फायनेंस कम्पनी ऑफिस में हुई चोरी मामले में पूर्व मेनेजर निकला चोर, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार! 1 लाख 70 हजार किया जब्त!

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा की टीम द्वारा चोरी के एक मामले में चोरी का माल सहित आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सादानी कम्पाउण्ड में एक फायनेस कंपनी के मेनेजर के ऑफिस की अलमारी में रखे 1 लाख 70 हजार कोई अज्ञात चोर चोरी कर भाग गया था। पुलिस को चोरी के इस मामले में सफलता मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सिटी कोतवाली टी आई प्रह्लाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि 18 जुलाई को आवेदक घनश्याम पिता राजकुमार यादव निवासी ग्राम स्वाभीमान माईक्रो फायनेंस कम्पनी सादानी कम्पाउण्ड हरदा के द्वारा थाना उपस्थित आकर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था ।

कि आवेदक द्वारा मोटर सायकल खरीदने के लिये 1 लाख 70 हजार रुपये बैंक की अलमारी में दिनाँक 09.07.2024 को रखे थे।

- Install Android App -

अगली सुबह 07.30 बजे आवेदक अपने मित्रो के साथ ड्यूटी पर चले गया था । ड्यूटी से दोपहर 01 बजे वापस आने पर अल्मारी चेक की तो आवेदक के एक लाख 70 हजार रूपये अल्मारी में नहीं मिले आवेदक घर का एवं अलमारी का ताला टूटा नहीं था।

, किन्तु आवेदक को पूर्व मैनेजर पर मंदेह होने पर चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की विवेचना में घटना स्थल के पास फुटेज पर जानकारी प्राप्त हई कि पूर्व मैनेजर देवेन्द्र ठाकुर पिता कमलसिंह ठाकुर निवासी ग्राम भवरी कलां थाना जाबर जिला सीहोर, आवेदक एवं उसके मित्रो के साथ जाने के बाद दिनांक 10.07.24 को सुबह 08.30 बजे करीब बैंक में अन्दर गया।

चूंकि देवेन्द्र ठाकुर पूर्व में उक्त ब्रांच का मैनेजर रहा तो उसके पास बैंक एवं अलमारी की चाबी थी।, इसी चाबी से घटना दिनांक को देवेन्द्र के द्वारा ब्रांच में घुस कर आवेदक के 1 लाख 70 हजार रूपये चोरी कर लिये। आरोपी देवेन्द्र में चोरी की सम्पूर्ण राशि जप्त कर ली गई।