jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत

HARDA BIG NEWS : 2 बाइकों की आमने-सामने से भिंड़त, एक की मौत, दूसरा घायल !

मकड़ाई समाचार हरदा। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पुराने आरटीओ ऑफिस के सामने दो बाइक की आमने सामने से भिंड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार दो भाइयों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे भाई को चोटें लगी है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दूसरी बाइक सवार को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम महुखाल के रहने वाले रामकृष्ण (20) एवं उसके बड़े पिता का बेटा सुरेश बटके उम्र करीब 18 साल ग्राम छोटी हरदा में किसी किसान के यहां मजदूरी करते हैं।

- Install Android App -

गुरुवार सुबह दोनों भाई किसान की मोटरसाइकिल लेकर किराना सामान लेने हरदा की ओर आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से जा टकराई। जिसमें घटना स्थल पर ही बाइक चला रहे रामकृष्ण बटके की मौत हो गई। वहीं उसके भाई सुरेश को अंदरुनी चोटें लगने से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे की सूचना के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। वहीं, मृतक ओर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक के शव को फिलहाल मर्चुरी में रखकर परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे में घायल युवक के बयान लिए जा रहे हैं।