jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

हंडिया : भोपाल में भीम आर्मी की सभा में राजपूत समाज का अपमान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना ने दिया आवेदन

मकड़ाई समाचार हंडिया। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के द्वारा भोपाल के दशहरा मैदान में 12 फरवरी को एक सभा आयोजित की गई थी। उस सभा को कई लोगों के द्वारा संबोधित किया गया था। वहीं सभा को संबोधित करते हुए लोकेंद्र गुर्जर नामक व्यक्ति द्वारा राजपूत समाज के खिलाफ गलत कहा गया था। जिसके वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से खूब वायरल हुए। इसके बाद करणी सेना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के द्वारा एक वीडियो के माध्यम से कार्रवाई की मांग करते हुए ऐसे आपत्तिजनक शब्द कहने वाले को लेकर सबक सिखाने की बात कही गई थी। जिसके बाद संपूर्ण प्रदेश में करणी सेना परिवार के द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय थानों में आवेदन दिया जा रहा है।

- Install Android App -

इसी के तहत बुधवार को करनी सेना परिवार तहसील इकाई हंडिया द्वारा थाना हंडिया में लोकेंद्र गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया गया। जिसमें लिखा गया है कि ऐसे गलत शब्दों से राजपूत समाज को आघात पहुंचा है। राजपूत समाज के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग करने वाले के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं हुई तो करणी सेना परिवार तथा राजपूत समाज सड़कों पर उतर कर अपने अपमान का उग्र रूप से विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान करणी सेना तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, सचिव विक्रम राजपूत, मान सिंह मौर्य,लोकेंद्र सिंह राजपूत, सुरपाल सिंह सोलंकी, योगेश कलम, गजेन्द्र राजपूत, विजय प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह राठौर, पहलवान सिंह सोलंकी,वीरेंद्र सोलंकी तथा पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में करणी सेना परिवार व राजपूत समाज के सदस्य मौजूद थे।