ब्रेकिंग
अपना मध्यप्रदेश : उल्लास से मनाया जाएगा प्रदेश का 69वाँ स्थापना दिवस सेवा गतिविधियों के साथ मनाया ज... टिमरनी: भादुगांव स्थित गौमुख मठ श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से संत महंतों का हु... इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर कालिसिंध नदी का पुल हुआ क्षतिग्रस्त ! वाहनों का आवागमन किया बंद!  टिमरनी: 30 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने कमरा किया सील,जांच में जुटी! हंडिया: मकान की छत पर पुताई करने के दौरान 11 केबी लाइन से टकराया युवक हुई मौत! बड़ी खबर : 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी युवक को हुई उम्र कैद की सजा,  हरदा: दलित युवक का आरोप हैंडपंप सुधरवाने का बोला तो भाजपा नेता व उपसरपंच पति ने की मारपीट , अजाक थान... Redmi Flying Camera 5G: टेक्नोलॉजी में उड़ान भरता स्मार्टफोन, फ्लाइंग कैमरा फीचर के साथ शानदार परफॉर्... Hero Destini 125: एक नज़र में जानें इसकी विशेषताएँ और फायदे" जानिए कब लॉन्च होगा Realme 10 Pro 5G: 19 हजार से कम में प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेस्ट मिड-रेंज स्मार्...

Harda Big news: 30 वर्षीय युवक की बेरहमी से की हत्या, आरोपी निकला साला, पढ़े पूरी खबर क्यों भाई ने बहन के सुहाग को दी ऐसी खौफनाक सजा !

हरदा। ग्वाल नगर क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। युवक की हत्या का आरोप उसके ही साले पर लगा हुआ है। फिलहाल आरोपी साले को पुलिस ने पकड़ लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मृतक युवक की लाश उसके चाचा जिला अस्पताल लेकर आए थे।
सिटी पुलिस ग्वाल नगर पहुंची। मृतक चेतन पिता जितेंद्र सिंह सगर राजपूत (30) की मृत्यु होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और घटना स्थल का पंचनामा बनाया।

शव का जिला अस्पताल लेकर आए जहा पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का दिखाई दे रहा था। युवक मौत के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मृतक के पूरे बदन पर चोट के निशान एवं एक हाथ टूटा हुआ मिला था। पुलिस आसपास लोगो से पूछताछ कर इस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी तक पहुंच गई। बहन से आए दिन युवक मारपीट करता था। उसी से तंग आकर साले ने उसे पहले कही बार समझाया। नही मानने पर उसे जान से मार डाला।

- Install Android App -

एडिशनल एसपी आर डी प्रजापति ने मीडिया को बताया कि।
मृतक चेतन पिता जितेंद्र राजपूत शराब पीने का आदि था। जो अक्सर अपनी पत्नी से शराब के नशे में विवाद और मारपीट करता था।

19 जून बुधवार को बेटी दामाद के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए सास ससुर टिमरनी से आए हुए थे। वही शाम के समय उनके लौटने पर उनका बेटा धीर सिंह पिता रमेश सिंह राजपूत निवासी छिदगांव रोड टिमरनी भी आया था। रात को करीब 11 बजे मृतक चेतन राजपूत ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ विवाद किया।

इस दौरान जीजा ओर साले धीर सिंह राजपूत ने बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर उसने अपने जीजा की रॉड से पिटाई कर दी।

ASP प्रजापति ने बताया कि जांच के दौरान युवक की मौत पिटाई करने से होना पाया गया। जिसके बाद उसके परिजनों से पूछताछ की गई जिसमें मृतक के साले ने रॉड से मारने की बात कबूल कर ली है।

जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।