jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Harda big news: ई स्कूटी में अचानक लगी आग, विस्फोट के डर के मारे परिवार के सदस्य घर से बाहर निकले देखे vdo

हरदा। जिला मुख्यालय के करीबी ग्राम भाट परेटिया में बीते कल शनिवार दोपहर को घर के परिसर के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धमाका हुआ।

और ई स्कूटी धू धू कर जलने लगी। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि गाड़ी खड़ी हुई थी उस समय आग लगी। अगर कोई वाहन चला रहा होता और आग लगती तो बड़ा हादसा हो जाया।
हालांकि घटना में किसी प्रकार कि जनहानि नहीं हुई। ई स्कूटी मालिक योगेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने हरदा शहर के अस्पताल चौराहा के पास स्थित शोरुम से दो साल पहले इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी।

- Install Android App -

शनिवार को दोपहर के करीब अचानक स्कूटी में तेज आवाज के ‘साथ ब्लास्ट हो गया। आवाज सुनकर घर के लोग घबरा गए।वहीं आसपास रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंचे। स्कूटी आग की तेज लफ्टों में जल गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया। इसके बाद शर्मा ने वाहन शोरुम संचालक को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को भाट परेटिया भिजवाकर घटनास्थल का पंचनामा बनाकर वाहन को शोरुम लेकर आए।