jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Harda big news: दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद चले लठ्ठ,, 4 घायल, केस दर्ज, मारपीट का विडियो आया सामने

हरदा: रविवार को जिले के सिराली थाना अंतर्गत ग्राम दुलिया में आज दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव में हुए इस विवाद के विडियो भी सामने आए है। झगड़े के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार के 9 लोगों ने मिलकर दूसरे परिवार के एक पुरुष, तीन महिलाओं के ऊपर प्राणघातक हमला किया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार गांव दूलिया में एक वीडियो वायरल हुआ था।
इसी बात को लेकर एक पक्ष ने सिराली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पिछले दिनों आरोपी शिवशंकर पिता पतिराम गौर जमानत पर छूटा था। बेटा अभी जेल में ही है।

रविवार को गांव के मुकुंद राजपूत, उसकी पत्नी सहित करीब 9 लोगों ने मिलकर गांव के ही शिवशंकर गौर (48), उसकी मां गीताबाई पति पतिराम (80), पत्नी कल्पना गौर (44) और बेटी भावना पिता शिवशंकर गौर (25) के साथ डंडे से मारपीट की। जिसमें चारों घायल हो गए। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ मामला कायम किया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस संबंध में सिराली थाना प्रभारी अमित भावसार का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

Harda mp news: बेटे ने किया नाबालिग से दुष्कर्म,  बाप ने बेटे के दुष्कर्म का वीडियो किया वायरल !

https://makdaiexpress24.com/139327/