jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

हरदा: भाजपा नेता ने फॉरेस्ट की 5 एकड़ भूमि पर कब्जा कर खोट दे दी! जनसुनवाई में गांव के व्यक्ति ने की शिकायत ! भाजपा नेता बोले आरोप झूठे है।

हरदा। मंगलवार को जिला जनसुनवाई में आवेदक लक्ष्मीनारायण पिता रामलाल धनगर निवासी ग्राम पचौला तहसील हंडिया ने जिला कलेक्टर को एक शिकायत आवेदन देते हुए । हरदा के भाजपा पार्षद पति पर फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा कर खोट पर देने का आरोप लगाया। जिला जनसुनवाई में की गई शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता ग्रामीण का आरोप है कि ग्राम पचौला मे फोरेस्ट की जमीन को मुन्नालाल धनगर पिता बाबूलान धनगर एवं शुभम पिता धन्नालाल निवासी खेडीपुरा हरदा द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। तथा उसे खेती के लिए खोट दे रहे है। फारेस्ट तथा आबादी की जमीन बेच रहे है तथा वहा बिना अनुमती के रोड बना दिया है।

गांव के किसान  लक्ष्मीनारायण का कहना है कि मेरे पास मवेशी चराने के लिए कोई जगह नही है । मेरे द्वारा विरोध करने पर इनके द्वारा मेरे साथ लडाई झगडा कर मुझे जान से मारने की धमकी दी जाती है।

किसान ने कहा कि मौके पर मनोज नाकेदार एवं संजु नाकेदार निवासी हंडिया जाँच करने गए थे।
इनके द्वारा पंचनामा भी बनाया गया लेकिन इनके द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी ।

शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरे द्वारा पुर्व में भी आवेदन दिया गया था जिस पर आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाहीं नहीं हुई है। जिला कलेक्टर से किसान ने इस मामले की जांच कर फॉरेस्ट की जमीन से अतिक्रमण हटाने कार्यवाही की मांग की गई।

- Install Android App -

इनका कहना है।

शिकायत कर्ता झूठी शिकायत करने का आदि है। मेने 5 एकड़ जमीन 4 साल पहले पंचोला गांव में खरीदी है। फॉरेस्ट की जमीन पर मेरा किसी भी प्रकार का कोई कब्जा नहीं है। उक्त जमीन जिससे खरीदी उसने मुझे सीमांकन कराकर दिया है। जिसके कागज मेरे पास है।
शिकायत कर्ता झूठी शिकायत कर गुमराह कर रहा है।

मुन्ना लाल धनगर भाजपा नेता हरदा

कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा बोनस और समय से वेतन का तोहफा, देखे पूरी खबर Employee Diwali Bonus