jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Harda Breaking: टिमरनी नायब तहसीलदार के बाबू पर गिरी गाज, सस्पेंड !

हरदा : टिमरनी तहसील के करताना के एक बुजुर्ग किसान ने जमीन बंटवारा नामांतरण के बदले नायब तहसीलदार रेखा गुजरे उनके बाबू रितेश वर्मा सहायक ग्रेड-3 पर एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगाकर कलेक्टर से बुधवार को लिखित शिकायत की थी।

इस मामले में संयुक्त कलेक्टर परते ने टिमरनी तहसील के बाबू रितेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रहटगांव तहसील रहेगा। शिकायतकर्ता किसान सुमेरसिंह पिता जगन्नाथ उम्र 75 साल ने जमीन के नामांतरण बंटवारे के लिए टिमरनी नायब तहसीलदार रेखा गुजरे के यहां आवेदन दिया था। जिसमें इसका ठोस कारण भी बताया था। बेटी और उनका सहमति पत्र भी बाबू के कहे अनुसार लगा दिया था।

- Install Android App -

फिर भी बाबू नायब तहसीलदार और अपने लिए एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जिसका पीड़ित ने वीडियो बना लिया। कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

“टिमरनी तहसीलदार और बाबू द्वारा 1 लाख रिश्वत मांगने की शिकायत, बातचीत का वीडियो दिया साक्ष्य में ! अधिकारी को की गई कॉल रिसीव न हुई !”

https://makdaiexpress24.com/157101/