jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Harda Breaking: सुरेंद्र जी की मौत ब्लास्टिंग ! गुमनाम पर्चे के बाद एक्शन में हरदा पुलिस, दो कुख्यात बदमाशो को पकड़ा

इधर कांग्रेस ने एसपी को दिया ज्ञापन, जैन को सुरक्षा देने और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की –

हरदा  :  हरदा में सिटी कोतवाली  थाना के नजदीक पोस्ट ऑफिस चौक, चांडक चौक के आसपास गुमनाम पर्चे गत रात्रि बांटे गए थे। इन पर्चे में दो युवकों की तस्वीर के साथ ‘सुरेंद्र जी की मौत ब्लास्टिंग’ बात लिखी हुई है।

 

कांग्रेस नेता सुरेंद्र जैन ने इन पर्चे की सूचना पुलिस अधीक्षक को बीती रात्रि दी थी। उसके बाद सिटी कोतवाली टी आई ए आर खान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए। अपनी टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले उसके बाद दो युवकों को  पुलिस अभिरक्षा पकड़कर  थाने में रखा है। दोनो युवकों से पूछताछ जारी है।

- Install Android App -

इधर रविवार शाम पांच बजे जिला कांग्रेस कमेटी सहित विधायक डॉक्टर आर के दोगने , वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र जैन अमर रोचलानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एसपी ऑफिस पहुंचे। जहा एडिशनल एसपी आर डी प्रजापति को एक ज्ञापन दिया।

एसपी को  दिए पत्र में क्या लिखा –

शहर के चांडक चौराहे पोस्ट ऑफिस और उसके आस पास अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दो बदमाश के फोटो है। जिसके नीचे पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेंद्र जैन जी की मौत की एवं ब्लास्टिंग से संबंधित बात लिखी गई हैं जोकि दुर्भावना पूर्ण तरीके से बांटे गए हैं।

कांग्रेस जनो ने अज्ञात व्यक्तियों की शिनाख्त कर उन पर तुरंत कार्यवाही मांग की है। जिससे शहर में भय का माहौल न बने। एवं कांग्रेस नेता सुरेंद्र जैन को सुरक्षा मुहैया कराई जाने की मांग की है।

मालूम हो की पकड़े गए दोनो युवकों के खिलाफ पूर्व से थाने में कई अपराध दर्ज है। नशे के कारोबार से जुड़े हुए है।