jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील

हरदा : जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थापित ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिलों में भारी बचत देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहर जोन, हरदा ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर के विद्युत क्रमांक 2433022822 में स्वीकृत भार 42 किलोवॉट पर स्थापित ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्र ने माह जुलाई 2026 में कुल 3861 यूनिट बिजली का उत्पादन किया है।

- Install Android App -

इस सौर ऊर्जा उत्पादन के चलते कार्यालय के बिजली बिल में लगभग 30 हजार रुपये की बड़ी कमी आई है। इस सफलता को देखते हुए जिला प्रशासन और विद्युत वितरण कंपनी ने जिले के आम नागरिकों, किसानों और व्यावसायिक संस्थानों से अधिक से अधिक सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने की अपील की है।

विद्युत कंपनी के प्रबंधक यंत्री ने बताया कि अपने भवनों पर वास्तविक विद्युत भार के अनुसार सोलर सिस्टम स्वीकृत कराने से न सिर्फ व्यक्तिगत बिजली बिलों में कमी आएगी, बल्कि मुख्य विद्युत ग्रिड और यंत्रों पर से भी अतिरिक्त भार घटेगा। इस सामूहिक प्रयास से हरदा जिला सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।