jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

हरदा: आयशर वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चाचा भतीजे की हुई दर्दनाक मौत

हरदा। सोमवार दोपहर को हरदा खंडवा स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा अशोक पिता मूलचंद सारण उम्र 45 और भतीजा मुकुल पिता पूनम चंद उम्र 28 निवासी नगावा माल खिरकिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। दोनो के शव को शव वाहन से हरदा जिला अस्पताल लाया गया। वहीं मृतक के परिवार के लोगों ने आयशर वाहन को ढूंढ निकाला उसे सिविल लाइन थाने लाकर खड़ा करवा दिया गया। जिला अस्पताल में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई।

- Install Android App -

इधर मिली जानकारी के अनुसार आयशर वाहन खंडवा से हरदा की और जा रहा था। और बाइक सवार हरदा से खिरकिया की ओर जा रहे थे। पलासनेर के पास ये भीषण सड़क हादसा हुआ।

इधर घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं चाचा भतीजे दोनों अपने अपने परिवार के मुखिया भी थे।