jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

हरदा मीडिया की पहल : अनजान महिला पहुंची सकुशल घर, परिजन आकर ले गए बीना,  हरदा वृद्धाश्रम को महिला अटेंडर की दरकार, 18 महिलाओं की साफ सफाई के लिए होती है मुश्किल 

हरदा : मंडी चौराहा पर सोमानी किराना पर दो दिन से भूखी गुमसुम बैठी चोटिल अनजान महिला को मीडिया द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचाया गया। किराना दुकान संचालक पूनम सोमानी द्वारा मीडिया को सूचना दी गयी थी।  वृद्धाश्रम में, डॉ जैन की उपस्थिति में एमए पास बुजुर्ग महिला ने अंग्रेजी में लिखकर अपना नाम बताया व मोबाइल नम्बर दिया। मीडिया द्वारा खोज करने पर बीना का नम्बर निकला। उक्त महिला 10 दिन से बीना से लापता थीं। वे हरदा कैसे पहुंचीं, चोटिल कैसे हुईं, उनका सामान कहां गया आदि अन्य जानकारी उनके मानसिक रूप से बीमार होने के कारण नहीं मिल सकी। परिजनों ने बीना थाने में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया हुआ था। कल उनके परिजन बीना से आकर उन्हें सुरक्षित वापिस लेकर गए।

वृद्धाश्रम को महिला अटेंडर की दरकार

- Install Android App -

दो दिन से मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर भी बातचीत हुई। मयंक काले ने बताया कि यहां अभी 18 महिला और 16 पुरुष आश्रय लिए हुए हैं। काले ने बताया कि साफ सफाई के लिए यहां फिलहाल  एक पुरुष अटेंडर है। महिलाओं की साफ सफाई के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हम अलग से महिलाकर्मी बुलवाकर साफ सफाई , नहलवाना आदि कार्य करवाते हैं। इस संबंध में हमने पहले भी नपा को लिखा था। यहां महिलाओं के लिए महिला अटेंडर की सख्त जरूरत है।

इनका अमूल्य सहयोग मिला

बीना से लापता महिला की अच्छी तरह से सेवा सुश्रुषा की गई।  वृद्धाश्रम स्टाफ की लक्ष्मी चंदेरिया ने काफी मदद की साथ ही पुरुष अटेंडर शेख तौहीद का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।